गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने मारी बाजी

दैनिक बुद्ध का संदेश

गोला /गोरखपुर। गोला क्षेत्र के कैलाशी देवी इण्टरमीडिएट कालेज बरहजपार (डड़वापार चौराहा)-गोरखपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा अपने हाथों विभिन्न प्रकार के कलाकृतियों को बनाया गया। 

विद्यालय के छात्र छात्राएं छः ग्रुप में टीम बना कर अपनी अपनी मन पसंद कलाकृति बनाए।कीसी ने स्मार्ट सिटी बनाया तों कीसी ने। बड़ी बड़ी बिल्डिंग तो वही कुछ बच्चों ने सड़क सुरक्षा और यातायात का कलाकृति उकेरा। यहां पर हुए प्रदर्शनी में अंशिका यादव, श्रद्धा शर्मा और श्रेया जायसवाल की टीम प्रथम स्थान पर, राज मौर्य और प्रिंस शर्मा द्वितीय स्थान और शिवांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रबंधक अवनीश मिश्र, मोहनीष मिश्र और समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

news by : अनामिका

Related Articles

Back to top button