गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद की जमीन कुर्क


दैनिक बुद्ध का सन्देश
बलरामपुर। तुलसीपुर पूर्व सांसद रिजवान जहीर द्वारा अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति से अपने दामाद रमीज नेमत के नाम से स्थानीय काशीराम कालोनी के निकट क्रय की गयी भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख 86 हजार रूपये है, प्रशासन ने गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क/जब्त किया।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश संख्या 195-2022 के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी व दर्जनों महिला पुरुष आरक्षियों की उपस्थिति में सोमवार को प्रदेश स्तर पर चिन्हित अपराधी माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय थाना अंतर्गत निवासी पूर्व सांसद रिजवान जहीर जो नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू हत्याकांड में षड्यंत्रकारी आरोप में जेल में निरूद्ध है द्वारा अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति से अपने दामाद रमीज नेमत के नाम से खरीदी गयी जमीन गाटा संख्या 807-0.4326 हे0 जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख 86 हजार रूपये है, को यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क/जब्त किया गया। कुर्की के पूर्व स्थानीय पुलिस ने नगर में डुग्गी मनादि कर सूचना प्रसारित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!