गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान: विधायक

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। जिले के विकास खण्ड शोहरतगढ़ परिसर में शोहरतगढ़ ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं की सम्मान कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को उपहार भी वितरित किया। वहीं कार्यक्रम में गोदभराई की रस्म भी निभायीं गयीं। इस दौरान विधायक ने कुछ गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप दवाएं और पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट की। उन्होंने कुछ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने बच्चों की भांति बच्चों को पालन-पोषण करती हैं। वहीं उनके द्वारा शासन की सभी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। उनके हितों के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान प्राचार्य शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, सीडीपीओ शोहरतगढ़़ निर्भय सिंह, सीडीपीओ बढ़नी रविन्द्र यादव, सीडीपीओ खुनियांव मो0 अरशद, आरएसएस के राममिलन त्रिपाठी, दीनानाथ पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष चिल्हियां रमेश मणि त्रिपाठी, नेता के0पी0 सिंह, मण्डल अध्यक्ष पकड़ी अरविन्द चौधरी, जिला अध्यक्ष हरीराम निषाद, रामदास मौर्या, रवीन्द्र वर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आंगनवाड़ी सीमा पाल, सुपरवाइजर मंजू भारती, प्रदीप कमलापुरी, संजय कसौधन, विष्णु सिंह, विजय पाण्डेय, लक्ष्मण गुप्ता, कुलदीप चौधरी, अनिल मिश्रा, संतोष पासवान, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, अरविन्द वर्मा, हरीश वर्मा, विशाल सिंह, प्रशान्त सिंह, विवेक गुप्ता सहित अन्य सम्मानित लोगों की उपस्थिति सराहनीय रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!