ग्राम पंचायत रमवापुर खास व नियांव में सचिवों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत रमवापुर खास के सीएससी सेन्टर भवन में एवं नियांव के पंचायत भवन में गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु शुक्रवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमवापुर खास में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव संदीप सरोज ने की, तो वहीं नियांव में कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अजय भारतीय ने किया। रमवापुर खास गांव में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव संदीप सरोज व नियांव में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव अजय भारतीय ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्राम प्रधान जफर आलम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं सें पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए ग्राम सचिवालय में सीएससी सेन्टर खोला गया है, जहां से आय, जाति, निवास, पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का आवेदन किया जा रहा है। सभी लोगों को इन्ही सेन्टरों से आवेदन करना चाहिए, ताकि आप लोगों का समय बच सकें और तहसील मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय आवेदन करने, जन्म मृत्यु को नियमानुसार 21 दिन के अन्दर आवेदन कराने की सलाह दी और कहा कि अगर गांव में किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो निःसन्देह वे सम्पर्क कर सकते है। लेखपाल रमेश जायसवाल ने खतौनी दुरुस्तीकरण, पीएम किसान आवेदन सहित वरासत आदि को लेकर विस्तार से अपनी बात कहीं। वहीं आरबीआई प्रतिनिधि सन्तोष शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में सचिव संदीप सरोज ने मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिवों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रमवापुर खास में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव संदीप सरोज, ग्राम प्रधान ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़ जफर आलम, कुलदीप गिरी (रोजगार सेवक), कृष्ण मोहन गिरी पंचायत सहायक, सफाई कर्मी कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, सुखबली, जलजीवन मिशन के टीम लीडर उत्कर्ष पाण्डेय, उपेन्द्र चतुर्वेदी सहित गांव के चन्द्राप्रभा चौधरी, अज़हर, अकबर, रामकुमार, सन्दीप चौरसिया, सूर्यभान, जगदीश गिरी, मोहम्मद फारूख, शान्ति आदि मौजूद रहें। वहीं ग्राम पंचायत नियांव के चौपाल में ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्रम यादव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी सहित ग्रामवासी मौजूद रहें।




