गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण

बच्चों को खाने वाला दाल, चना इत्यादि की क्वालिटी सही नही पाया गया जिलाधिकारी ने खाने की सामग्री को बदलकर अच्छी क्वालिटी का मगांने का दिया निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेन्सा, विकास खण्ड नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोई घर को देखा गया। रसोई घर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाया गया। विद्यालय में बच्चो केा ड्रेस, जूता मोजा का पैसा डीबीटी से जाता है। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि डीबीटी कराकर छात्रो के अभिभावको को जागरूक करे कि ड्रेस आदि खरीद ले। इसके अलावा शौचालय की सफाई व्यवस्था ठीक नही पाया गया। भोजन की गुणवत्ता के बारे में जिलाधिकारी द्वारा बच्चो से पूछा गया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि भोजन रजिस्टर को प्रतिदिन चेक करे। स्टोर रूम में सामान बिखरा हुआ था। प्रतिदिन आवश्यकतानुसार सामग्री दाल, चना इत्यादि की क्वालिटी सही नही पाया गया जिलाधिकारी ने खाने की सामग्री को बदलकर अच्छी क्वालिटी का मगांने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान लेखाकार नितेश कुमार गुप्ता के अनुपस्थित होने पर 02.08.2024 एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। योगा प्रशिक्षक को छात्राओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। मेडिकल कैम्प प्रत्येक महीने लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्य गीता यादव व अन्य अध्यापक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!