गौरीशंकर की पोखरा में मिली लाश से अबतक है दहशत

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नं0-01 अम्बेडकर नगर (छतहरी) निवासी 30 बर्षीय गौरीशंकर पुत्र बरसाती की गांव के पोखरा में शव मिला। वहीं गौरीशंकर मंगलवार को घर से निकला था। वह मंगलवार रात तक घर नहीं पहुंचा तों घरवाले काफी खोजबीन किये, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को अम्बेडकर नगर छतहरी गांव के पोखरा में गौरीशंकर की लाश मिली। गौरीशंकर की तीन पुत्रियां हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना पाकर क्राइम इंस्पेक्टर सुबाष यादव मय टीम के साथ अम्बेडकर नगर छतहरी पोखरा पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में क्राइम इंस्पेक्टर सुबाष यादव ने बताया कि छतहरी निवासी गौरीशंकर पुत्र बरसाती की पोखरा में लाश मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, तहसीलदार अजय कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर सुबास यादव, उपनिरीक्षक रामपाल, हेड कांस्टेबल कैलाश यादव, राजकुमार मोदनवाल व नगर वासी व तहसील कर्मचारी मौजूद रहें।




