वैष्णवी मिष्ठान भण्डार पर खाद्य विभाग का छापा, दो क्विंटल से ज्यादा सड़ी मिठाई बरामद

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के हीरामंडी स्थित वैष्णवी मिष्ठान भण्डार के गोदाम पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। पूरे डुमरियागंज नगर पंचायत की मिठाई की दुकान शटर डाउन करके बन्द कर दी। शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई में दर्जनों गैस सिलेण्डर, तीन बड़े कड़ाहों में मिठाई बनाने का सामान और करीब दो क्विंटल से अधिक खराब व सड़ी हुई मिठाई बरामद की गई। मिठाई स्टील के बर्तन में में भरी हुई मिली जो खाने योग्य नहीं थी। बड़ी बात तो यह है कि अगर यह मिठाई बिकने के लिए चली जाती और बड़े बूढ़े और बच्चे अगर मिठाई को कहते तो शायद उनका बचाना सम्भव नहीं था। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही खराब मिठाई को नष्ट कराने का निर्देश दिया। इसके बाद दुकान पर जाकर मिठाई का सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा जायेगा। डुमरियागंज नगर पंचायत में कई ऐसे बड़े गोदाम हैं जहां पर नकली मिठाई का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। विभाग जब जांच करने पहुंचता है तो कुछ मिठाई खराब बात कर नष्ट कर दी जाती है और कुछ सैंपल लेकर विभाग इति श्री कर देता है। इस दौरान असिस्टेन्ट कमिश्नर खाद्य विभाग सिद्धार्थनगर आर0एल0 यादव ने बताया कि गोदाम में भारी गन्दगी पायी गयीं है। खराब मिठाई और अन्य सामान जब्त किया गया है। दुकान मालिक को नोटिस जारी किया जायेगा और नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।




