किसान नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का करे छिड़काव ,कम लागत में उपज होगी अच्छा

सिद्धार्थनगर। इफको के द्वारा जनपद में पन्द्रह बी पैक्स पर पीएम किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त के तहत कार्यक्रम को किसानों को दिखाया गया । मुख्य अतिथि में सहकारिता विभाग के एआर राकेश गौतम रहे इन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी के प्रयोग से किसानों के फसल में कम लागत में अधिक उपज मिलेगी। दानेदार उर्वरक से मनुष्य के स्वास्थ पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है जिससे मनुष्य को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने ये भी कहा कि मृदा की उर्वरा शक्ति में भारी कमी आ रही है । नैनो यूरिया और नैनो डीएपी तरल का किसानों को उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि किसान अपने नजदीकी सघन सहकारी समिति पर जाकर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जाकर ले और अपने खेतो में छिड़काव करे । इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद प्रताप, शमीम,अजीज एवं भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।




