पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर किया जागरुक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया तथा साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बर 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।




