गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी अवेयरनेस डे पर गिफ्टएबल्ड फाउंडेशन नें किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। 22 मई 2025 को गिफ्टएबल्ड फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी अवेयरनेस डे के अवसर पर सिद्धार्थनगर केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रधान प्रभु दयाल यादव और अन्य जनप्रतिनिधि प्रभात यादव एवं अनया की गरिमामयी उपस्थिति रही।जिसमें पंचायत स्तर के प्रधान प्रभु दयाल यादव, च्तंजपदपकीप प्रभात यादव और अनया भी उपस्थित रहे। प्रधान श्री यादव ने स्वागत भाषण में समावेशिता पर बल देते हुए स्वयंसेवक निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। गिफ्टएबल्ड की रीजनल हेड शिल्पा सिन्हा ने संस्था के समावेशी दृष्टिकोण और तकनीकी सशक्तिकरण के प्रयासों को साझा किया। इसके बाद गिफ्टएबल्ड के श्री कार्तिक एस. ने की अवधारणा को स्पष्ट कियाएक वैश्विक प्रयास जो डिजिटल समावेशन और सहायक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। उन्होंने टेक्नोलॉजी को दिव्यांगजनों के लिए एक सशक्त उपकरण बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।इसके पश्चात उन्होंने सॉफ्टवेयर, अनुकूलित माउस और अन्य सहायक उपकरणों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। रोमा कुमारी द्वारा प्रस्तुत साइन लैंग्वेज डेमो को भी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से देखा और सराहा। प्रतिभागियों को सभी उपकरणों का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर मिला, जिससे तकनीकी समाधान की उपयोगिता स्पष्ट हुई।इस तकनीकी सत्र में श्री हरि और श्री प्रकाश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता और डिजिटल पहुंच के महत्व को रेखांकित किया। यह आयोजन समावेशी तकनीक के प्रचार और स्थानीय नेतृत्व को जोड़ने की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हुआ। स्थानीय समुदाय में जागरूकता और भागीदारी की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। गिफ्टएबल्ड फाउंडेशन का यह प्रयास डिजिटल समावेशन को जमीनी स्तर तक ले जाने में एक प्रेरक उदाहरण बना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!