जरुरतमन्दों में अभिषेक पाल ने वितरित किया कम्बल

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। जिले के विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मड़वा में गुरुवार को शोहरतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव के अध्यक्षता में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद जगदम्बिका पाल के सुपुत्र अभिषेक पाल के हाथों जरुरतमन्दों में निरूशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल के सुपुत्र अभिषेक पाल ने कई ग्राम पंचायत से आये सैंकड़ों ज़रूरतमन्द लोगों में कम्बल वितरित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार शहरों से लेकर गांव तक हर जरूरतमन्द लोगों की हर मूलभूत सुविधाओं की हर सम्भव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार यादव, सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान के साथ पराग राम यादव, विक्रम यादव व सदानन्द उपाध्याय ने भी सम्बोधित कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम का संचालन पद्माकर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में कम्बल वितरण के इस दौरान अभिषेक पाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजिनियर अमित यादव, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्र, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान, पराग राम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिक्रम यादव, संजय मिश्रा, संतोष पासवान, पप्पू गुप्ता, विनोद शर्मा, शौकीलाल, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, निरंजन चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी अजय भारतीय, राजस्व निरीक्षक रामजतन, गणेश दत्त त्रिपाठी, लेखपाल पिन्टू पासवान, सुरेन्द्र भारती, अखिलेश चौधरी, रमेश जायसवाल, राम पूजन यादव, जिज्ञासा पाण्डेय, आयुषी, माधवी आदि लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।




