गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का हुआ भव्य स्वागत

स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई

कैसरगंज/बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र कुण्डासर कैसरगंज में बुधवार को मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा की उपस्थिति में शैक्षिक संगठनों के नेतृत्व में एक भावुक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का भव्य स्वागत और स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। जितेंद्र बहादुर चौधरी ने अपने कार्यकाल में विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और संगठन व प्रशासन में सामंजस्य स्थापित करने की सराहनीय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया। स्वागत के दौरान कमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता, डिजिटल शिक्षा, नामांकन वृद्धि और विद्यालयों में अनुशासन उनकी प्राथमिक प्राथमिकताएँ होंगी। उन्होंने सामूहिक प्रयास से शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचाई तक ले जाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, अफरोज अहमद, चन्द्र प्रताप सिंह, अरविन्द कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार शुक्ला, उमेश चन्द्र, बृजेश प्रताप चौधरी, राम गोविन्द यादव, एआरपी रसल रघुवंशी, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, महेन्द्र चौधरी, कमलेश श्रीवास्तव, प्रभात शुक्ला, पूनम गुप्ता, आशीष रत्न श्रीवास्तव, रामराज गुप्ता, सुधीर पटेल, भागवत प्रसाद, उदयभान, मास्टर रफीक, अनिल सिंह, प्रवेश अवस्थी, वीरेन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!