गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डम्फर वाहन की चपेट में आने से जीजा की मौत, साले की हल्की चोट

बांसी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र पथरा बाजार के टेढ़िया चौराहे के समीप बांसी से डुमरियागंज की तरफ एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे जीजा और साले की डम्फर वाहन के नीचे आ जाने से जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार उसके साले को हल्की चोट लगी। घटना शनिवार अपरान्ह लगभग दो बजे के आस-पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली बांसी के बसन्तपुर निवासी 27 बर्षीय शिवपूजन पुत्र बाबूराम व मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मदरहिया निवासी उसका साला 17 बर्षीय प्रभु पुत्र राधेश्याम मोटर साइकिल यूपी 58 एके 1711 टीवीएस राइडर से बांसी से डुमरियागंज की तरफ आ रहे थे, कि टेढ़िया चौराहे पर पहुंचने से पहले पीछे से आ रहे डम्फर वाहन ने ठोकर मार दिया और चालक शिवपूजन डम्पर वाहन के पहिये के नीचे आ गये, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उसका साला प्रभु दूर गिरा और हल्की चोट लगकर बाल-बाल बच गया। डम्पर वाहन का ड्राइवर डम्पर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया तथा दूसरे का एक प्राइवेट चिकित्सक द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया और परिजन आकर अपने घर ले गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!