गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

आईजी ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ किया गोष्ठी

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बहराइच रामनयन सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन बहराइच के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आगामी त्योहारों (होली, चौत्र नवरात्रि, रामनवमी, रमजान एवं ईद) के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।आईजी ने निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान जुलूस/शोभायात्राएं पूर्व निर्धारित मार्ग व समयानुसार ही हों,संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित फ्लैग मार्च,सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी,वीडियोग्राफी, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पूर्व विवादों के आधार पर त्योहार रजिस्टर अद्यतन कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती,बिना अनुमति डीजे/लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध, ध्वनि मानकों का पालन तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/भड़काऊ पोस्ट पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। होलिका दहन केवल निर्धारित स्थलों पर करने तथा नई परंपरा प्रारंभ न करने के भी निर्देश दिए गए।पीस कमेटी बैठकों, जनसंवाद,युवाओं को जागरूक करने,डायल 112 व स्थानीय थाना को तत्काल सूचना देने की अपील करते हुए अधिकारियों को सक्रिय पुलिसिंग एवं खुफिया तंत्र सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए द्वारा स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।आईजी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों,प्रमुख बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही आम जनमानस से संवाद कर त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई एवं किसी भी प्रकार के अराजक तत्व/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के सम्बन्ध में तत्काल स्थानीय पुलिस/डायल-112 को सूचित करने हेतु बताया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!