मृतक पंचायत सहायिका के परिजन से मिले जिला अध्यक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थ नगर ।थाना क्षेत्र कठेला समय माता के सौरहवां गांव में जाकर पंचायत सहायक संघ के जिला अध्यक्ष ने मृतक पंचायत सहायिका के परिजन से मुलाकात की ।पंचायत सहायिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पंचायत सहायक संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत सहायक जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।मालूम हो कि शनिवार को पंचायत सहायिका का शव ससुराल में कमरे के पंखे से संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।रविवार को पंचायत सहायक संघ जिला अध्यक्ष गोविन्द कुमार वर्मा मृतक पंचायत सहायिका के परिजन से मिले। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत सहायिका के संदिग्ध मौत से पूरा पंचायत सहायक परिवार शोकाकुल है। इस संदिग्ध मौत में अगर कोई दोषी होगा तो बक्सा नहीं जाएगा। संगठन मृतक पंचायत सहायिका के परिजन के साथ खड़ा है। इसके लिए संगठन हर स्तर से गुजरने के लिए तैयार है।मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा। उक्त समय पर पंचायत सहायक जीवन सिंह राजपूत, इटवा ब्लॉक अध्यक्ष रामजीत मौर्या , उपाध्यक्ष रमेश कुमार विश्वकर्मा , मोहम्मद साजिद , राहुल श्रीवास्तव , बालकेश यादव , राममूरत , यासिर असरार , फजलुर्रहमान सहित तमाम पंचायत सहायकों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए हर मदद करने का भरोसा दिलाया।




