डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गरदहिया में हुआभष्ट्राचार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गरदहिया में मनरेगा लोकपाल की ओर से कार्य की जांच में 2.74 लाख रुपये अनियमिता की पुष्टि की गई है। उन्होंने कम मिट्टी खोदाई कर अधिक भुगतान करने की शिकायत के बाद गांव में मनरेगा कार्य की जांच थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजते हुए गबन की गई धनराशि की ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से वसूली कर राजकीय कोष जमा करने की संस्तुति की है। मनरेगा लोकपाल सुधीर कुमार ने डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गरदहिया में मनरेगा योजना से मो. अली के दुकान से मुस्तफा के खेत तक कृषि बंधी मिट्टी कार्य में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच की।23 मई 2025 को जांच व भौतिक सत्यापन के समय संदीप कुमार गुप्ता सहायक अभियंता तृतीय सिंचाई निर्माण खंड एवं खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज के साथ ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। जांच में मनरेगा की इस परियोजना पर मानक विहीन ढंग से कार्य कराते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी धन का व्यापक रूप से दुरुपयोग किया जाना पाया गया।मनरेगा लोकपाल का कहना है कि डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गरदहिया के वर्तमान प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक ने मिलकर मानक विहीन ढंग से कार्य कराते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार करके 2,74,723 रुपये का गबन किया है। जिस कारण इस धनराशि की वसूली ग्राम प्रधान, सचिव एवं तकनीकी सहायक से समानुपात में करते हुए राजकीय कोष में जमा कराया जाय तथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।




