महिला का अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले पड़ोसी युवक पर केस पुलिस कर रही है छानबीन

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगर के एक गांव की विवाहिता ने पड़ोसी युवक घर अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की सादुल्लानगर थाने में दी तहरीर पर आरोपित प्रेमचंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति रोजी-रोटी कमाने पूना में थे।तब गांव का प्रेमचंद्र फोन पर बातचीत करता था। आरोपित ने विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब पति लौटे, व तो उसने गलती स्वीकार करते हुए पति से माफी मांगी। पति ने समाज के समझाने पर दोबारा साथ रख लिया। इस बीच आरोपित प्रेमचंद्र राजकोट गुजरात चला गया। तीन माह बाद उसने मोबाइल पर संदेश भेजकर गालियां देनी शुरू कीं। कथित रूप से वही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि हमारे संवाददाता किसी प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सादुल्लानगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।।




