दीनदयाल शोध संस्थान पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पचपेड़वा। पचपेड़वा ,21 जून 2025 को परम पूज्य डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान थारू सांस्कृतिक संग्रहालय इमलिया कोडर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया सकार्यक्रम में महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शिक्षक बंधु भगनी प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ल,मंगल थारू ,हरिराम थारू, भरत प्रसाद थारू, विनोद थारू,विजयबहादुर वर्मा,हरिद्वार सिंह,राहुल मिश्र,रघुनंदन तिवारी,संत कुमार त्रिपाठी आदि सैकड़ो जन मानस की उपस्थति रही स प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि,ष्योग भगाये रोग ष् योग से शरीरिक और मानसिक रूप से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पुराने से पुराने रोग दूर भाग जाते हैं। इसलिये हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए और हम सभी अपने-अपने गांव मे योग करने के लिये लोगो को जागरुक करे और योग का महत्व बताएं, आप सभी स्वस्थ रहें।


