विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता विनय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व घोषित विधानसभा घेराव करने जा रहे बहराइच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह व उनके साथ कई जनों को भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग पर ही गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें यूको गार्डन लखनऊ में दिन भर हिरासत में रखने के बाद देर शाम को रिहा कर दिया।इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी अविनाश पांडे,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर सहित तमाम सीनियर नेताओं के साथ भागीदारी सुनिश्चित किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह इन्द्र कुमार यादव, मूलचंद राव शरीफ खान विजय पोरवाल अब्दुल सलाम प्रेम वर्मा जीतेन्द्र सिंह अनिल सिंह हमजा शाहिद सहित कई लोगों ने गिरफ्तारी दिया।



