सरयू नहर खण्ड बांसी के जिम्मेदारों पर किसान ने मनमानी करने का लगाया आरोप
सर्किल दर से उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत ग्राम सभा बनचौरा निवासी राम बहादुर पुत्र साधू सरन ने सरयू नहर खण्ड बांसी के जिम्मेदारों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान का कहना है कि गाटा संख्या 155 जिसमें उक्त संक्रमणीय भूमिधर है। उक्त गाटे में उसका भी आधा हक व हिस्सा है। जिसमें सह खातेदार भगौती व दूधनाथ अपना-अपना हिस्सा बैनामा सरयू नहर परियोजना की शाखा हेतु रकवा 0.04375 नहर विभाग को बैनामा कर चुके है। वहीं पीड़ित किसान की भूमि भी नहर विभाग द्वारा उपरोक्त 0.04375 रक्वा उसके हिस्से से की जा रही है। जबकि नहर विभाग द्वारा अत्याधिक भूमि किसान के रक्वे से लेने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें बिना किसी सर्वे व पैमाइश के जबरदस्ती भूमि ली जा रही है। उक्त अनियमितता के सम्बन्ध में पीड़ित किसान ने पूर्व में भी कई बार शिकायती पत्र दे चुका है। लेकिन अभी तक उसे न्याय नही मिला है। पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी जमीन पक्की सड़क से सटा हुआ है, लेकिन उसे नजरअंदाज करते हुए जिम्मेदारों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। पीड़ित किसान ने खबरों के माध्यम से सरयू नहर परियोजना द्वारा ली जा रही भूमि की निष्पक्ष जांच कराकर, पक्की सड़क पर स्थित भूमि के अनुसार नहर विभाग द्वारा अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।




