गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ नगर जिले के विकास खण्ड जोगिया ग्राम पंचायत बंगरा में आयोजित हुआ ग्राम चौपाल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड जोगिया के ग्राम पंचायत बंगरा में आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने गोद भराई एवं अन्न प्राशन कराया वही मीडिया से बात करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि जैसा आप लोग अवगत हैं कि यह ग्राम चौपाल हर शुक्रवार को आयोजित की जाती है। गांव की जो भी समस्याएं हैं उनका गांव में समाधान किया जाए और तरह-तरह की समस्याएं जैसे पेंशन की समस्या या अभी यहां जल जीवन मिशन की टंकी लगी है उसमें कुछ कमियां है लीकेज है और जो कुछ लोगों ने दिया है कि उनके दरवाजे पे नल लगा दिए जाए और भी जो भी समस्या लोगों ने नोट कराई है अभी हमने सारे अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि जो अभी मौके पे निस्तारण हो सकता है उनका मौके पे निस्तारण करें इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नौगढ़,जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी जोगिया रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह,सहेन्द्र कन्नौजिया सहित जिले अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!