गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वैज्ञानिकों के बल पर ही भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा: बलराम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

सिद्धार्थ नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ .प्र .शासन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ.प्र.के संयुक्त तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, सिद्धार्थनगर द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के सभागार में जनपद के तमाम माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बलराम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया ।अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विज्ञान विकास का सशक्त माध्यम है। हमें इसके उपयोगिता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्कूली बच्चों के अंदर काफी वैज्ञानिक क्षमताएं हैं, इन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर उनके द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों को पेटेंट कराते हुए समाज के उपयोग में लिया जाना चाहिए। हमारे संविधान के अनुच्छेद 51 क मौलिक कर्तव्य में उल्लेख है कि प्रत्येक नागरिकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण व ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करने पर बल दिया गया है ।वैज्ञानिकों के बल पर ही भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। स्कूली बच्चों के माध्यम से वैज्ञानिक मॉडलों व प्रदर्शनी द्वारा वैज्ञानिक जन जागृति लाने में जिला विज्ञान क्लब का प्रयास सराहनीय है ।उन्होंने उक्त अवसर पर लोगों को विज्ञान संकल्प /शपथ भी दिलाया तथा उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडलों के बाल वैज्ञानिकों व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों व समस्त प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। उक्त विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान शनि कक्षा 10 जय किसान इंटर कॉलेज सनयी के स्मार्ट विलेज विज्ञान मॉडल ,द्वितीय शिवम गोस्वामी कक्षा 11 शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ के विज्ञान मॉडल होम ऑटोमोशन सिस्टम ,तृतीय काजल शर्मा कक्षा 9 रघुवर प्रसाद जयसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के विज्ञान मॉडल कंट्रोल वाटर सिस्टम तथा सांत्वना में हर्षित कक्षा 12 कासिम इंटर कॉलेज गोल्हौरा का एस एस एल वी मॉडल, अभिषेक कशा 10 श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार ,मरियम कक्षा 11 तिलक इंटर कॉलेज बांसी ,जान्हवी कक्षा 9 जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, अर्चिता कक्षा 10 रतन सेन इण्टर कॉलेज बांसी, आकर्ष दूबे कक्षा 11 माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज इटवा, हिमांशु कक्षा 10 सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के मॉडल को निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित करने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इन मॉडलों की सराहना करते हुए इन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया गयास उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक /उपपुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत शौरयान ने विज्ञान प्रदर्शनी/ मॉडल का अवलोकन कर अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के अंदर असीम वैज्ञानिक क्षमता है। युवा ही राष्ट्र के विकास की धुरी हैं। स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने का उत्कृष्ट प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को उपपुलिस अधीक्षक सुश्री रोहिणी यादव व विज्ञान प्रवक्ता डॉ शेफाली जायसवाल ,आईटीआई के लाल वचन ,राजीव कुमार ,मो फारूक अली ,प्रवक्ता आरके द्विवेदी ,राकेश कुमार ,सौरभ तिवारी समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया ।अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक सच्चिदानंद व कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन एस एस पांडेय ने किया ।उक्त अवसर पर तमाम स्कूली बच्चे व विज्ञान संचारक/ शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!