सिद्धार्थनगर : मरम्मत के नाम पर लाखों का लूट, छत से टपक रहा पानी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां एक ओर भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की बात कहते है तो वही उनके ही अधिकारी कर्मचारी अपनी खाऊ कमाऊ आदत्त में व्यस्त हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर ग्राम पंचायतों जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं में जमकर गोलमाल किया जा रहा है। ठीक ऐसा मामला यहां जनपद सिद्धार्थनगर विकास खण्ड बढ़नी की ग्राम पंचायत धनौरा मुस्तहकम का प्रकाश में आया है।

जहां मिनी सचिवालय मरम्मत में मटेरियल व मजदूरी के नाम पर 16/09/21में 169824, 78000,108600,मिनी सचिवालय में शौचलय के नाम पर 01/12/21में 127635व 12/12/21में 41955 के साथ पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर 31/12/21में 156103, व 03/02/22में 37325, 39456 ंदउ सेन्टर मरम्मत के नाम पर 31/01/23 में 215720,22/02/23 में 54069, 87500 का भुगतान किया गया है। पैसे निकलने के बाद भी कोई भी मरम्मत नही किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम पंचायत धनौरा मुस्तहकम के ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी के द्वारा) आपस मे बंदर बाट कर लिया गया है। जिसके कारण मिनी सचिवालय, पंचायत भवन, व ंदउ केंद्र जैसे का तैसे पड़ा है। वही जब इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुखी से बात करने पर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिए, सचिव संत अखिलेश्वर ने बताया कि यह भुगतान बहुत पहले हुआ है हमे जानकारी नहीं है।




