गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बढ़ईनबाग का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतनमान बाधित करने का दिया निर्देश

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा भवन इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बढ़ईनबाग चित्तौरा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि शिक्षक विशाखा सिंह व गिरजा यादव अवकाश प्रार्थना लगाकर छुट्टी पर गये हुए है। अध्यापकों के अवकाश के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि सम्बन्धित शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत नहीं है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए सम्बन्धित अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लायें अन्यथा सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों का भी उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने कक्षा 04 का निरीक्षण करते हुए छात्रा रानी से प्रदेश की राजधानी का नाम पूछने पर छात्रा द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कक्षा 02 व कक्षा 03 के निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं की कापियों का अवलोकन करते हुए पाया कि पिछले कुछ दिनों से कापियां चेक नहीं की गई है। डीएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सईदुन निशा व शमा नफीस को निर्देश दिया कि डे-बाई-डे छात्र-छात्राओं की कापियां चेक की जायें। डीएम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए दिव्यांग शौचालय, रसोई घर का निरीक्षण कर एमडीएम में तैयार की गई तहरी की गुणवत्ता को परखा तथा रसोई घर में उपलब्ध बर्तनों व उपकरणों तथा प्रयोग में लाये जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने खेलकूद मद में प्राप्त धनराशि से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट को भी देखा तथा इससे सम्बन्धित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न मदों में प्राप्त होने वाली धनराशि के व्यय से सम्बन्धित अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाय। डीएम ने शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें तथा पढ़ाई के अलावा उन्हें खेल व अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!