उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
01 जुलाई से उ0प्र0 के स्कूलों में होगी ऑनलाइन हाजिरी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ा फैसला लिया, छात्र-शिक्षकों की अब बायोमेट्रिक उपस्थिति लगेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में ये प्रणाली लागू होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। वहीं सभी शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों के लिए भी अनिवार्य है।




