गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : अपराधियो पर चलाया गया वृहद अभियान, 22 नफर गैर जमानतीय वारंटियों का तामिला

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के द्वारा जारी आदेश जो वांक्षित/छठॅ/जिला बदर की कार्यवाही के पश्चात वांक्षित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में जारी आदेश के क्रम जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देश व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण मे मुकदमे से सम्बन्धित गिरफ्तारी हेतु निर्गत आदेश निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय थाना छावनी की टीम बनाकर कार्यवाही की गयी, जिसके परिणाम स्वरुप 22 नफर वारण्टी का तामिला कराया गया।

जिसमें 12 लोग मृत पाए गए जिनका मृत्यु आख्या प्राप्त कर न्यायालय को भेज गया शेष 10 में 3 व्यक्ति द्वारा रिकाल प्रस्तुत किया गया व 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वारण्टी को विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नवत है।

Related Articles

Back to top button