बीटीएफ की बैठक खंड विकास अधिकारी पयागपुर अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। विकास खण्ड पयागपुर सभागार में गुरुवार को आगामी स्वास्थ्य कार्यक्रम स्कूल बेस्ड मिजिल्स रुबेला टीकाकरण 16 से 27 फरवरी, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी माप अप दिवस 13 फरवरी, स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान,100 दिवसीय क्षय रोगी खोजी अभियान, मेगा शिविर के आयोजन तहसील मुख्यालय पयागपुर पर शनिवार को आयोजित होगा जिसमें सभी विभाग अपने योजनाओं के स्टाल लगा कर सेवा प्रदान करने संबंधित बीटीएफ की बैठक खंड विकास अधिकारी पयागपुर अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में खंड विकास अधिकारी ने टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित समीक्षा की गई नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण,सर्वे एवं ड्यू-लिस्ट के अद्यतन,उच्च जोखिम गर्भावस्था तथा मातृ-शिशु पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्कूलों में संचालित होने वाले अभियान को सफल बनाने हेतु आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के अधीक्षक डा धीरेन्द्र तिवारी के निर्देशन में बैठक के दौरान आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी पंचायत सहायकों को प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। ग्राम स्तर पर अभियानों का शुभारंभ ग्राम प्रधान या बीडीसी सदस्यों को अवश्य आमंत्रित करें व उनके सहयोग लिए जाए अभियान से पूर्व सभी अभिभावक को इसकी सूचना सभी नोडल शिक्षक द्वारा पीटीएम के माध्यम से दे दी जाए बैठक में एडीओ पंचायत तेजनारायण राव,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अनुपम शुक्ल, डब्लूएचओ फील्ड मॉनिटर अविनाश अवस्थी नोडल शिक्षक प्रदीप पाण्डेय, आईसीडीएस से सपना मौर्य मनीष द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




