गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

विधायक के पहल पर विधानसभा में बिछ रहा सड़कों का जाल

दैनिक बुद्ध का सन्देश/राम बेलास प्रजापति
संतकबीर नगर। मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के प्रयास से मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में बिछ रहा सड़कों का जाल कई मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की हर सड़क अच्छी हो, इसके लिए वह प्रयासरत हैं। वर्ष 2022 में चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद क्षेत्र के कच्चे रास्तों के स्थान पर पक्की सड़क बनाने में लगे हुए हैं। कई सालों से मार्ग के सही न होने से कई गांवों के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। सड़क के बन जाने पर कई गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में कई प्रमुख सड़कों का नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत एवं निर्माण कार्य भी शुरु है। पूर्व की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर कोई ध्यान नहीं दिया था। सपा, बसपा एवं कांग्रेस की विघटनकारी एवं जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता 2027मे होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनरू प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।सबने कहा, भाजपा ने करके दिखाया भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने सिर्फ कहने का कार्य किया है। भाजपा ने अपने वादों को जमीन पर उतारकर दिखाया है। वर्ष 2027में फिर से भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी। कहा कि हर गरीब को आवास, हर घर बिजली और गैस कनेक्शन, युवाओं को रोजगार, किसानों की आय दोगुना करने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण के साथ ही कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान देकर सरकार ने सर्वसमाज को विकास की धारा में आगे लाने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसी भी योजना में जाति-धर्म-क्षेत्र अथवा संप्रदाय का भेद नहीं करती है। सबका साथ-सबका विकास ही भाजपा का नारा है। इसे पूरा करके भाजपा ने विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर सोहन सिंह, कुलदीप यादव,सागर पांडे, दिवाकर मणि त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा, आदित्य नारायण दुबे, मोनू मिश्रा, केशव मिश्रा,अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!