गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को अधीक्षक ने समझा बुझाकर कराया टीकाकरण

बांसी। टीकाकरण करने से इनकार किए परिवारों से सीएचसी बसंतपुर के अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर भ्रमण किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें समझा बुझाकर टीकाकरण कराया। शुक्रवार को अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामसभा सूपा राजा के ग्राम कठही में पहुंची। जहां गांव का भ्रमण किया गया और उन परिवारों से मुलाकात किया गया जिन्होंने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया था। अधीक्षक ने ऐसे परिवारों को समझा बुझाकर टीकाकरण न कराने से होने वाले दुष्परिणामों को बताया तथा उन्हे टीका के प्रति प्रोत्साहित कर परिवार के बच्चों को टीकाकरण कराया गया। पूरे गांव में कुल 9 बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए थे, उन्हें टीकाकरण किया गया। अधीक्षक के साथ टीम में बीसीपीएम प्रदीप कुमार जाटव, सुपरवाइजर वैभव श्रीवास्तव, सत्यकांत व क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!