गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, बीएलओ व क्रॉप सर्वे कार्य से मुक्ति की मांग

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। पहले उन्होंने खंड विकास अधिकारी भनवापुर विनोद मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और उसके बाद डुमरियागंज तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बीएलओ (ठस्व्) एवं क्रॉप सर्वे कार्य से मुक्ति की मांग की।संगठन ने कहा कि शासनादेश संख्या 4231/38-7-2011-02 नरेगा/05टी.सी. दिनांक 07.10.2021 के विपरीत रोजगार सेवकों से लगातार निर्वाचन और क्रॉप सर्वे कार्य लिया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अधिकारियों व ग्राम प्रधानों द्वारा रोजगार सेवकों का उत्पीड़न भी हो रहा है। हाल ही में बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेवा कुर्मी की रोजगार सेविका कृष्णावती चौधरी पर मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई और सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसोसिएशन ने इसे निराधार बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि क्रॉप सर्वे लेखपाल का कार्यक्षेत्र है, लेकिन इसे जबरन रोजगार सेवकों पर थोपा जा रहा है। इसमें यदि कोई त्रुटि होती है तो कार्रवाई रोजगार सेवकों पर की जाती है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 25 अगस्त से भनवापुर विकासखंड में सभी कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार चौधरी, अजय यादव, सतीश शुक्ला, प्रभुनाथ यादव, संगीता देवी, अशोक कुमार,जोखू मौर्य,सूर्य प्रकाश, विजय कुमार यादव,राम प्रसाद, सलमान मलिक, बृजेश पांडे व नीरज तिवारी समेत अन्य रोजगार सेवक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!