गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

गन्ना समिति तुलसीपुर की ओर से साधारण सभा का आयोजन

बलरामपुर। गन्ना समिति तुलसीपुर की ओर से साधारण सभा का आयोजन शुक्रवार को स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया। बैठक में किसानों के हितों को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए। समिति की अध्यक्षा नीलम सिंह ने बताया कि साधारण सभा में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के जीर्णाेद्धार कार्य कराया जाएगा। वहीं कक्षा आठ, दस व 12 तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कार का बजट स्वीकृत किया जाएगा। इसी के साथ गन्ना समिति तुलसीपुर में जन औषधि केन्द्र खोलने का भी प्रस्ताव पास किया गया तथा दुकानों का निर्माण गन्ना समिति की ओर से कराए जाने की बात कही गई। सरकारी गन्ना समिति उतरौला अध्यक्ष तोताराम वर्मा व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि किसानों के हितों को सर्वाेपरि रखा जाएगा। किसानों के लिए चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य समिति की ओर से किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, मनराज सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, आनंद सिंह अन्नू, चीनी मिल तुलसीपुर मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार, गन्ना प्रबंधक केपी सिंह, आशीष सिंह, चीनी मिल इटई मैदा के प्रधान प्रबंधक आरपी शाही, अविनाश सिंह व जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तुलसीपुर राकेश कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!