उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ब्लाक बांसी पर कर्मचारियों ने शान्तिपूर्ण किया विरोध प्रदर्शन

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बांसी कार्यालय के कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में सोमवार को शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। वहीं विरोध प्रदर्शन में सभी कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर असन्तोष दर्ज कराया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण कर्मचारियों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अजय राय, महमूद अली, मनीराम वर्मा, अभिनव शुक्ला, प्रशान्त प्रजापति, अनुराग पाण्डेय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहें। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो आन्दोलन को आगे और तेज किया जायेगा।




