बढ़नी ब्लाक के मानपुर गांव में दिन दहाड़े हुई चोरी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मानपुर गांव में बीते दिन को दिन दहाड़े चोरी का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन परिजनों के बदलते बयान ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। दिन-दहाड़े हुई इस चोरी ने लोगों में दहशत फैला दिया है। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार को मालती देवी ने बताया कि उसके घर दिन में लगभग 10 बजे अज्ञात चोरों ने घुसकर घर में बक्से में रखे जेवर व तीन हजार रुपए नगदी उठा ले गये। पीड़िता ने बताया कि उसके पति दूबे चौरसिया को फालिज अटैक किया है। वह घास काटने गई थी। तब तक घर में चोरी होने का शोर सुनकर जब घर आई तो उसने देखा कि उसके कमरे में रखे दो बक्सों को खोलकर उसमें रखे जेवर व तीन हजार रुपए नगदी चोर उठा ले गये। उसकी पुत्री का विवाह तय है और उसी के विवाह के लिए उसने कुछ चांदी व सोने के गहनों को बनवाया था। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ पवीन प्रकाश व थाना प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कमरे व बक्शे की चाभी घर में ही है और चोरों ने ताला खोल दिया। परिजनों के बदलते बयान ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। इस सम्बन्ध में ढेबरुआ थाना प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी होने की सूचना पर घटना स्थल पर गया था। जांच की जा रही है। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मानपुर में हुई चोरी के मामले में पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक परिजन जिन तालों को खोलकर चोरी होने की बात कह रहे हैं, उसकी चाभी उन्हीं के पास थी। ताला टूटा भी नहीं है। इसके अलावा पीड़ित पहले एक कमरे में चोरी की बात कह रहे थे बाद में दो कमरे में चोरी की बात कहने लगे।




