गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

बहराइच : तेज रफ्तार मैजिक के टक्कर से बाइक सवार की मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज/बहराइच। गोंडा- बहराइच मार्ग पर मंगलवार को विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा से अमूल दूध लेकर बहराइच जा रही मैजिक वाहन (न्च् 33 ब्ज् 3641) ने विद्युत पोल से टकराने के बाद बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के साथ मौजिक के चालक को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे मैजिक गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बाजार से 500 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

जिसके बाद वाहन पयागपुर के एलो गांव से आ रहे बाइक सवार अरविंद कुमार विश्वकर्मा (32) पुत्र तुलसी राम विश्वकर्मा को ठोकर मारी। बाइक सवार खड्ड में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हदासे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अमूल दूध चालक और दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button