गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने सड़क एवं निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने न0स0 मार्ग सनई वाया शोहरतगढ़ मार्ग से पिपरा पाण्डेय से पतसिया गांव तक सड़क का गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने न0स0 मार्ग सनई वाया शोहरतगढ़ मार्ग से पिपरा पाण्डेय से पतसिया गांव तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आपको बता दें कि कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने सड़क को खोदवाकर देखा, जिसमें किसी भी प्रकार की कमीं नही पायी गयीं। तत्पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने नगर पंचायत बढ़नी बाजार में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कार्य प्रगति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया कि कार्य समय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी बाजार अजय कुमार, जे0ई0 आशीष सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!