गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बाइक सवार को ट्रेलर ट्रक ने रौंदा, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदान पुरवा के पास आसाम मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार व्यक्ति को ट्रेलर ट्रक ने रौंद दिया, जिससे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच जिला चिकित्सालय भेज दिया | यह हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति बाइक द्वारा बहराइच से अपने घर लौट रहा था | मृतक की पहचान संकल्पा गांव, थाना खैरीघाट निवासी के रूप में हुई | देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को मौके से कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गयी |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!