गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : संपत्ति हड़पने के लिए परिवार के द्वारा रचा जा रहा षड्यंत्र

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़़,सिद्धार्थनगर। पुश्तैनी संपत्ति बचाने के लिए चाचा रामबचन गिरी ने लगाई गुहार। आपको बताते चले की मामला ग्राम पंचायत रामापुर के टोला निबियहवा का है जहां पर रामबचन गिरी अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि वहीं राम बचन गिरी का कहना है कि मेरे भाई राम उपग्रह गिरी का मृत्यु काफी समय पहले हो गया था और उनकी पत्नी ने बजहा बाजार में दूसरा शादी कर लिया था। मेरे भाई के द्वारा एक लड़के का जन्म हुआ था, जो कुछ दिन बाद ही मर गया था। मेरे भाई के पत्नी ने जब दूसरी शादी किया तब उसके जरिए दो लड़के पैदा हुए जिसमें से बड़े लड़के को मनोज गिरी पुत्र राम उग्रह गिरी बताकर उनकी जमीन व जायदाद को हड़पने के लिए मनोज गिरी व उसके परिवार के द्वारा यह षड्यंत्र रचा जा रहा है।

फर्जी तरीके से सरकारी अभिलेखों में भी मनोज गिरी ने अपना नाम लिखवा लिया है। वहीं जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो पीड़ित सबूत के लिए इधर-उधर भटकने लगे तो मिला कि मनोज गिरी शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजहा बाजार में पढ़ाई करता था, जिसके अभिलेखों में मनोज गिरी पुत्र राम उग्रह गिरी निवासी ग्राम पोस्ट बजहा बाजार अंकित है और आधार कार्ड वगैरह में भी मनोज गिरी पुत्र राम उग्रह गिरी अंकित है। जिससे यह माना जा रहा है कि मनोज गिरी का रामबचन गिरी के परिवार से कोई सम्बन्ध नहीं है। वहीं ग्रामीण पूर्व प्रधान परमात्मा चौधरी, राम भजन गिरी आदि ने भी उक्त बात की गवाही दे रहें है कि मनोज गिरी का निबियहवा गिरी परिवार से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह सब संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है।

Related Articles

Back to top button