सपा के प्रतिनिधि मण्डल ने परिवार को सौंपा एक लाख चेक की आर्थिक मदद

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ के जुड़ीकुइयां गांव में सपा का प्रतिनिधि मंडल समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी स्व0 मो0 अफजल हुसैन के घर पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक लाख रुपये का चेक उनकी पत्नी मैमुननिशा को मदद के तौर पर सौंपा गया। सपा के प्रतिनिधि मण्डल में शामिल सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान व विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को चेक सौंपा। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रभारी मो0 अफजल के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को एक लाख रुपये का आर्थिक मदद दिया। पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे एक निवेदन पर मेरी विधानसभा के कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रभारी मो0 अफजल के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्नी को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद किया हम उनके आजीवन आभारी हैं। सपा के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया ने छोटे से कार्यकर्ता को एक लाख रुपए का सहायता की है। इससे जनपद के कार्यकताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है और हम सब अपने नेता अखिलेश यादव पर फक्र करते हैं। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव, वरिष्ठ नेता मुरली मिश्रा, सपा के नेता/प्रधान सोनू यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, सिकन्दर चौधरी, अबरार, सूरज तिवारी, मो0 हारून, खरबिंद, प्रधान कामता यादव, जमीरउल्लाह, महबूब आलम खान, धीरज सिंह, अबरार अहमद, पहलवान चौधरी, अब्दुल्लाह, अहमद हुसैन, रियाज, इबरार, इसरार समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।


