सीएम ने प्रदेश के 1112 कनिष्ठ सहायक तथा 22 एक्स-रे टेक्निशियनों का नियुक्ति पत्र किया वितरण

सिद्धार्थनगर। उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश के 1112 कनिष्ठ सहायक तथा 22 एक्स-रे टेक्निशियन नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैययदा खातून, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैययदा खातून को बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई दिया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उ0प्र0 सरकार द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उ0प्र0 सरकार में लगभग 8.5 लाख लोगो को सरकारी नौकरी दी गयी है। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ सहायकों द्वारा पत्रावली चलाई जाती है। आप लोग बिना भेदभाव के जनता की सेवा करें। इसके साथ ही पूरी ईमानदारी एवं विभाग के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करें। इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई दिया। विधायक कपिलवस्तु ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से रोजगार दिया जा रहा है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ बिना भेदभाव के पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई दिया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई दिया। मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा आज लोक भवन सभागार लखनऊ में प्रदेश के 1112 कनिष्ठ सहायक तथा 22 एक्स-रे टेक्निशियन नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद सिद्धार्थनगर के 07 कनिष्ठ सहायकों- अमित गुप्ता, अरविन्द कुमार गौतम, आशीष कुमार पाण्डेय, दया शंकर मिश्रा, शिव कुमार पाठक, स्वपनिल श्रीवास्तव, उमाशंकर वर्नवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को पुनः बधाई दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया द्वारा विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैययदा खातून, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नवनियुक्त अभ्यर्थी आदि उपस्थित थे।



