मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु,दूसरा गंभीर

कपिलवस्तु। भारत नेपाल सीमा के जिला कपिलवस्तु मायादेवी गांव पालिका वार्ड नम्बर आठ बरकुल के पास अलीगढवा पकड़ी मार्ग पर शनिवार दोपहर को हुई मार्ग दुर्घटना में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को अलीगढ़वा निवासी असदुल्लाह (55) पुत्र मोहम्मद बसीर अपने साढ़ू चाकर चौड़ा नेपाल निवासी मोहम्मद हक़ीम (40) पुत्र अजिजुल्लाह मोटरसाइकिल से चकरचौड़ा से पकड़ी की तरफ जा रहे थे और उधर पकड़ी के तरफ बैग सप्लाई करने वाला नेपाली मारुति आ रही थी दोनों अभी बरकुल के पास पहुचे ही थे कि आमने सामने की टक्कर हो गई। मौके पर पहुचे परिजनों एवं नेपाल प्रहरी दोनों घायलों को इलाज के लिए भैरहवा हॉस्पिटल भेज दिया। जँहा पर चिकित्सकों ने असदुल्लाह(55) को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद हकीम का इलाज चल रहा है। जिला कपिलवस्तु पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक भारतीय व्यक्ति व्यक्ति की मौत हो गयी दूसरा नेपाली नागरिक घायल हुआ है। वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी हुई है।




