गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अटल भवन में आयोजित की गई भारतीय जनता पार्टी की बैठक

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्षों के मंडल गठन के लिए चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी ने कहाकि सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का चयन किया जा चुका है। जिलेभर में 15 मंडलों में अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं तथा शेष सात मंडल में अध्यक्षों का चुनाव होना बाकी है। इन सात मंडल में अध्यक्षों का चयन शीघ्र ही पार्टी की ओर से किया जाएगा। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद अब मंडल का गठन किया जाना है। सभी मंडल में आरक्षण का ध्यान समस्त मंडल अध्यक्ष करते हुए पदाधिकारी का चयन करेंगे। जिन मंडल में आरक्षण लागू होता है, उन मंडलों में ओबीसी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य मंडल अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मंडल गठन में सभी की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है। कोई भी मंडल अध्यक्ष बिना आरक्षण पूरा किया मंडल गठन नहीं करेगा। पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को अधिक जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा। इसी के साथ ही संगठन में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, विश्राम सिंह, सुरेश तिवारी, फणीन्द्र गुप्ता, इंद्रजीत साहू, गुड्डू चौधरी, जिलेदार पाण्डेय, ब्रह्मानंद मौर्य, विष्णु गुप्ता व वीरेंद्र पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!