भाजपा का पश्चिम बंगाल,असम और पांडिचेरी में जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनाकर किया मुंह मीठा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा के अगुवाई में नई बाजार चौराहे पर भाजपा का पश्चिम बंगाल,असम और पांडिचेरी में जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनाकर किया एक दूसरे का मुंह मीठा किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास,सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर मुहर लगाई है। चेयरमैन रवि वर्मा ने कहा कि भाजपा की पूरे भारत में बढ़ती लोकप्रियता यह साबित करती है कि देश की जनता अब स्थिर और मजबूत नेतृत्व चाहती है।पचपेड़वा नगर में जश्न, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उक्त अवसर पर गैसड़ी चेयरमैन प्रिंस वर्मा,नगर के सभासद रामविलास विश्वकर्मा,सभासद शशि कांत वर्मा,सभासद विक्की गुप्ता,प्रधान शंकरपुर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




