उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बांसी के तेजगढ़ गांव में खुशी का माहौल

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। जिला पंचायत सदस्य रीता देवी और उनके पति गंगाराम ने तेजगढ़ गांव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर पटाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान गंगाराम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य का सर्वांगीण विकास करेगी और प्रदेश का कायाकल्प होगा। कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार, दीपक कुमार, राजाराम, मुकेश कुमार, दीप नारायण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




