रिश्वत लेने के आरोप में महिला लेखपाल की जांच शुरू, एडीएम को सौंपी गई शिकायत

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल पर रिश्वत लेने के आरोप के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद एडीएम स्तर से जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला कठेला गांव निवासी जुबैदा खातून पत्नी मोहम्मद इरफान से जुड़ा है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि खाताौनी में नाम संशोधन के लिए लेखपाल सुधा राजपूत ने पहले 10 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 13 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 अप्रैल को टीम गठित की गई, जिसने 13 अप्रैल को गांव में पहुंचकर जांच की। पीड़िता ने एडीएम को बांड पेपर सहित अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। वहीं जिलाधिकारी ने भी भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




