बॉर्डर पर खाद की तस्करी रोकने के लिए खुद जिलाधिकारी नें उठाया कदम दिनभर चली छापेमारी, सील हुई दुकाने
मेसर्स ओमकार ट्रेडर्स के वितरण रजिस्टर में 1588 बोरी की जगह पर मात्र 33 बोरी मिला

सिद्धार्थनगर। सोमवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मेसर्स ओमकार ट्रेडर्स, करजहवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 1588 बोरी के सापेक्ष 33 बोरी उपलब्ध पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओ में एफआईआर दर्ज कराये।
मेसर्स जायसवाल के वितरण रजिस्टर में 701 बोरी की जगह पर मात्र 411 बोरी मिला
दैनिक बुद्ध का संदेश सिद्धार्थनगर।सोमवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मेसर्स जायसवाल खाद भण्डार, करजहवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 701 बोरी के सापेक्ष 411 बोरी उपलब्ध पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओ में एफआईआर दर्ज कराये।
मेसर्स कृष्ण मुरारी के वितरण रजिस्टर में 712 बोरी की जगह पर मात्र 151 बोरी मिला
दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।सोमवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मेसर्स कृष्ण मुरारी खाद भण्डार, धेन्सा बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 712 बोरी के सापेक्ष 151 बोरी उपलब्ध पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओ में एफआईआर दर्ज कराये।




