गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मुख्य विकास अधिकारीनें किया समोगरा विद्यालय का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी, जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड मिठवल के कम्पोजिट विद्यालय समोगरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति का अवलोकन किया गया। नामाकंन 266 के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति मात्र 179 पाया गया। एम0डी0एम0 में बनाया गया था, परन्तु सैंपल नही रखा गया था स रसोइए द्वारा एप्रन एवम हेड कैप का प्रयोग नही किया जा रहा है। कुछ बच्चे ड्रेसमें नहीं थे स प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि जिन बच्चो के अभिभावक के खाते में ड्रेस, जूता मोजा आदि क्रय करने हेतु धनराशि प्रेषित किया गया है, ऐसे अभिभावको को जागरूक करते हुए क्रय कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। निपुण के सम्बन्ध में वार्तालाप किया गया। विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत एम0डी0एम0 शेड का निर्माण कराया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!