गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सहकारिता एवं निजी क्षेत्रों में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में है उपलब्धता

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता है। जनपद में सभी विक्री केन्द्रों (सहकारिता एवं निजी क्षेत्रों) में यूरिया-39470 मि0टन, डीएपी-8750 मि0टन, एनपीके-3214 मि0टन, एमओपी-101 मि0टन एवं एसएसपी-21990 मि0टन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रीपोजिशिंग के रूप में जनपद में यूरिया-3200 मि0टन एवं डीएपी-1400 मि0टन उपलब्ध है। जनपद को यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की और भी रैक प्राप्त हो रही है। जनपद में लगातार उर्वरकों की उपलब्धता बनी रहेगी। कहीं भी किसी प्रकार के उर्वरकों की कमी नहीं है। जनपद के किसान भाईयों को उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता हो सके तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं ओवर रेटिंग को रोका जा सकें, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा कृषि एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की तैनाती भी उनके न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत में पड़ने वाले उर्वरक प्रतिष्ठानों पर की गयी। इसके साथ ही उनको निर्देशित भी किया गया है कि उर्वरक प्रतिष्ठानों पर स्वयं उपस्थित रह कर उर्वरकों की बिक्री करायें। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी (कृषि/राजस्व/पुलिस बल) द्वारा भी संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस खरीफ सीजन-2025 में अभी तक दो दोषियों को जो उर्वरक की तस्करी में सम्मिलित थे, उनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही सात उर्वरक प्रतिष्ठानों को निलम्बित भी किया गया है। आगे भी छापेमारी की कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा लगातार की जाती रहेगी। उक्त जानकारी जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!