गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है और संबंधित थाने पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसका पति बिहार में रहकर काम करता है, जबकि वह गांव में अकेले रहती है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपी युवक कस्बे में ब्यूटी पार्लर और सिलाई की दुकान चलाता है। पीड़िता ने बताया कि वह 24 अप्रैल को थाने पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो जारी कर प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!