उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत महदेवा में डीएम ने पोखरे का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत महदेवा में पोखरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी मिठवल को पोखरे का सौन्दर्यीकरण कराने हेतु स्टीमेट तैयार कराने का निर्देश दिया, जिससे पोखरे का सौन्दर्यीकरण हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पोखरे के किनारे पाथ-वे, लाइटिंग, बेंच आदि की व्यवस्था आदि शामिल किया जाये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, तहसीलदार बांसी, खण्ड विकास अधिकारी मिठवल उपस्थित थे।




