गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। श्रीराम जानकी मंदिर मरवटिया बरदहिया बाजार से भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। संगीतमयी श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर श्रद्धालु भक्त धार्मिक गीत गाते हुए निर्मली कुण्ड धाम पहुंचे। वहां से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पुनः मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंदिर के महंत सरजू दास ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान कथा व्यास अनुराग त्रिपाठी एवं समपत दास जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान कराएंगे। कलश यात्रा में शंकर दास पोखरा के महंत कमल नयन दास, Ûर्मली कुण्ड के महंत बालक दास, पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत राज कुमार दास सहित यजमान सपत्नीक संजय मद्धदेशीया, राम प्रकाश गौतम, सूरज शुक्ला, शिवसेना प्रभारी प्रमोद जी, नर्मदा, सुनीता, दीपा, जया और दीपमाला मानसी मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!